हमारा लक्ष्य यात्रा के लिए की जाने वाली सर्च को जितना ज़्यादा हो सके, उतना ज़्यादा पारदर्शी बनाना है। इसलिए Skyscanner पर दिखाए गए किरायों में हमेशा ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों द्वारा लगाए गए किसी भी शुल्क सहित सभी अनुमानित टैक्स और शुल्क शामिल होते हैं।
प्रोवाइडर द्वारा ऑफ़र किए गए अतिरिक्त विकल्पों, जैसे कि सामान, सीट का निर्धारण या यात्रा के लिए इंश्योरेंस, की वजह से आपके द्वारा अपने टिकट के लिए पेमेंट की जाने वाली फ़ाइनल कीमत में बदलाव हो सकता है।
ट्रैवल प्रोवाइडर पेमेंट करने के कुछ खास तरीकों के लिए कभी-कभी ज़्यादा शुल्क ले सकता है। हालाँकि Skyscanner पर दिखाए गए किराये के लिए पेमेंट के किसी एक विकल्प पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है (आम तौर पर, यह आपके देश में सबसे लोकप्रिय कार्ड होता है)। किसी भी अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए आपके पास कम से कम एक विकल्प होता है और यह विकल्प पेमेंट का सबसे लोकप्रिय तरीका होता है। हम अपने रिज़ल्ट्स में इसी विकल्प वाला किराया दिखाते हैं।
आपके किराये में क्या-क्या शामिल है, इसके बारे में अगर आपके कुछ सवाल हैं, तो कृपया उस ट्रैवल प्रोवाइडर से संपर्क करें जिसके माध्यम से आपकी बुकिंग करने की योजना है। इसके अलावा, अगर आप किसी चीज़ की रिपोर्ट करने के लिए या कोई फ़ीडबैक शेयर करने के लिए हमसे संपर्क करना चाहते हैं, तो कृपया नीचे दिए गए 'हमसे संपर्क करें' लिंक का इस्तेमाल करें।